फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress seeks resign of up minister shrikant sharma over UPPCL PF Scam

पीएफ घोटाले के लिए ऊर्जा मंत्री जिम्मेदार, उनसे इस्तीफा ले योगी सरकार: प्रदीप माथुर

Wed, 06 Nov 2019 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Congress seeks resign of up minister shrikant sharma over UPPCL PF Scam
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रदीप माथुर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सियासी दल एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद कांग्रेस भी भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे प्रदीप माथुर ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएफ घोटाले के लिए मथुरा से विधायक ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जिम्मेदार हैं। उन्हीं के अनुमोदन से फंड रिलीज हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- DHFL पीएफ घोटाला: अखिलेश के करीबी यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर यह बयान मंगलवार को दिया। वो राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के साथ मथुरा में प्रेसवार्ता कर रहे थे। पत्रकारों ने जब राजीव शुक्ला से पीएम घोटाले को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब प्रदीप माथुर देंगे। 

'ऊर्जा मंत्री से इस्तीफा लें मुख्यमंत्री'

प्रदीप माथुर ने पीएफ घोटाले के लिए सीधे तौर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत ऊर्जा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के सरकार के बनाने के मुद्दे पर कहा कि हाईकमान जो निर्णय लेगा वही लागू होगा। उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। कहा कि इससे दुनिया में देश की बदनामी हो रही है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed