फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Party Leaders Protest In Agra For Priyanka Gandhi Vadra Released

लखीमपुर खीरी प्रकरण: आगरा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने पकड़कर लाइन भेजा

Wed, 06 Oct 2021 06:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। जहां बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके साथ आगरा से बड़ी संख्या में कांग्रेसी सीतापुर गए हैं। 

विज्ञापन
Congress Party Leaders Protest In Agra For Priyanka Gandhi Vadra Released
आगरा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है। इसके खिलाफ कांग्रेसियों में आक्रोश है। आगरा में बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पकड़कर पुलिस लाइन में भेजा है।

विज्ञापन


लगातार हो रहा प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद सूबे में राजनीतिक गरम है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर लामबंद है। कांग्रेस की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मृतक किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में ही रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में लेकर सीतापुर में गेस्ट हाउस में रखा गया है। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर एमजी रोड स्थित पूर्व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के कार्यालय पर सभी कांग्रेसी इकट्ठा हुए और वहां से केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन भेजे कांग्रेसी
कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। जहां बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके साथ आगरा से बड़ी संख्या में कांग्रेसी सीतापुर गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...

जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत प्रकरण: एसआईटी ने कब्जे में लिया विजिटिंग रजिस्टर, अब तक करीब ढाई सौ लोगों से पूछताछ

व्यवस्था: आगरा की सड़कों पर जाम से निजात दिलाएगा 'ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वैड', व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा
 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed