फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress

बिना भेदभाव के कांग्रेस ने कराए विकास कार्य

Mon, 21 Dec 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक हुई। विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिना भेदभाव के काम किया है। वहीं भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है।
विज्ञापन

प्रदेश उपध्यक्ष ने कहा कि गैर कांग्रेसी राजनीतिक दल अनुसूचित जाति के वोट तो लेते हैं लेकिन उनके विकास के लिए कोई काम नहीं करते हैं। संगठन के पुनर्गठन के लिए कार्यकर्ता जुटें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के सभी विभाग और फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं को जागरूक करके विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गांव-गांव संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड ने कहा कि संगठन में जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस मौके पर विभाग के प्रदेश सचिव विवेक पारस, शरद कश्यप, चंद्रप्रकाश दुबे, पंकज सक्सेना, धीरज श्रीवास्तव, रमेश चंद्र वर्मा, धारम सिंह, कैलाश उपाध्याय, अतुल दुबे, जितेंद्र कुमार, भीमसेन कठेरिया, भैयालाल गुप्ता, अमित यादव, प्रमाद पाल, महेश यादव, भूरे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed