फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leader Syed Munir Akbar said exploitation of Muslims increased in Uttar pradesh

कांग्रेस का संकल्प पत्र: मॉब-लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने का वादा, मुनीर अकबर बोले- यूपी में बढ़ा मुस्लिमों को शोषण

Thu, 23 Sep 2021 08:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

कासगंज में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी मुनीर अकबर ने गुरुवार को 16 सूत्रीय संकल्प पत्र अल्पसंख्यक इकाई की ओर से प्रस्तुत किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई वादे किए गए हैं। 

विज्ञापन
Congress leader Syed Munir Akbar said exploitation of Muslims increased in Uttar pradesh
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और अलीगढ़ मंडल के प्रभारी सैयद मुनीर अकबर गुरुवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद प्रेसवार्ता कर अल्पसंख्यक इकाई की ओर से 16 सूत्रीय संकल्प पत्र प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


मुनीर अकबर ने कहा कि 24 सितंबर से अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तावित 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को एक माह में 20 लाख अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र के तहत सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। राजस्थान सरकार की तर्ज पर यूपी में भी मॉब-लिंचिंग के खिलाफ कानून बनेगा। 
विज्ञापन


'मदरसों का होगा आधुनिकीकरण'
कांग्रेस नेता ने कहा कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में बुनकरों की कल्याणकारी योजना के लिए 2350 करोड़ रुपये धन खर्च किया गया था। सपा सरकार में बंद किए सभी स्लाटर हाउस खोले जाएंगे। मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर है, तब से बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का सरकार में लगातार प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी घटती जा रही है। जबकि कांग्रेस सरकार में देश के विभिन्न राज्यों में पांच मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए गए। 

कासगंज: गनेशपुर में नहीं सुधर रहे हालात, डेंगू से एक और ग्रामीण की मौत, आठ नए मरीज मिले

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाली सपा ने 2012 में मुस्लिम समाज के हित में लिए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। अपने परिवार को बचाने के लिए मुस्लिम नेता आजम खां को बलि का बकरा बनाने वाले अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी साबित हुए हैं। 2022 में अल्पसंख्यक समुदाय सपा के बहकावे में आने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed