फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   confectioner was murdered in a dispute over a blanket in agra

कंबल के लिए हत्या: रात में सोने से पहले हुआ विवाद, कारीगर ने हलवाई के सिर पर मार दी कोल्ड ड्रिंक की क्रेट; मौत

Sat, 14 Oct 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

कंबल के विवाद में हलवाई की हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके साथ काम करने वाला कारीगर ही है। रात में सोने से पहले दोनों में कंबल अपना-अपना बताने को लेकर विवाद हुआ था।
 

विज्ञापन
confectioner was murdered in a dispute over a blanket in agra
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के बोदला में एक मिठाई की दुकान पर बृहस्पतिवार रात हलवाई और कारीगर में कंबल लेने के लिए विवाद हो गया। आरोप है कि कारीगर ने हलवाई के सिर में कोल्ड ड्रिंक की क्रेट मार दी। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कारीगर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


यहां का है मामला
सुभाष नगर, जगदीशपुरा निवासी अमित जैन की बोदला चौराहे के सिकंदरा मार्ग पर मिठाई की दुकान है। दुकान पर राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी तेज सिंह (24) हलवाई थे। सैंया निवासी रूपेश बघेल सहित 8 अन्य भी काम करते हैं। सभी दुकान के गोदाम में ही सोते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे रूपेश और तेज सिंह में कंबल लेने का विवाद हुआ। दोनों कंबल को अपना बता रहे थे। अचानक मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा; हकीकत जान छूटे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डाॅक्टर ने मृत घोषित किया
अमित जैन ने पुलिस को बताया कि विवाद में रूपेश ने कोल्ड ड्रिंक की क्रेट तेज सिंह के सिर पर मार दी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। हलवाई-कारीगर को अलग किया। तेज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सोने के लिए कह दिया गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे तेज सिंह की तबीयत खराब हुई। एसएन मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  पीड़िता बोली:  सामूहिक दुष्कर्म हुआ, दरोगा ने हटाई धारा... जांच में भी पुष्टि; विवेचक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट

आरोपी लिया हिरासत में
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूपेश को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। उन्होंने हत्या की तहरीर दी। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: फेसबुक पर एक ऐसा विज्ञापन देखकर आया लालच, महिला गवां बैठी सवा लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed