{"_id":"659ae36978f49cdede038a37","slug":"condition-of-old-woman-injured-during-robbery-is-critical-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10432-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लूट के दौरान घायल वृद्धा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लूट के दौरान घायल वृद्धा की हालत गंभीर
Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुर खुर्द में शुक्रवार की रात सैनिक के घर में हुई लूट के दौरान घायल मां की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार देर रात सैनिक अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने पुत्रवधू की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव वीरपुर खुर्द निवासी सैनिक राजेश सिंह की वृद्ध मां ज्ञानश्री (70) शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में सो रहीं थीं। रात में घर में घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट की वारदात अंजाम दी थी। इस बीच शायद वृद्धा ज्ञानश्री के जागने पर सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बदमाशों के हमले में घायल वृद्धा ज्ञानश्री की हालत शनिवार की रात सैनिक अस्पताल फतेहगढ़ में बिगड़ गई। आनन-फानन में सैनिक अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ज्ञानश्री आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाती दुष्यंत सिंह व अन्य परिजन साथ हैं। इधर थाना एलाऊ पुलिस ने पुत्रवधू की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा के होश में आने के बाद ही घटना को लेकर सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें सैनिक के घर में हुई घटना के खुलासे को लेकर प्रयास में जुटी है। हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है।