फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Concerns raised over quality of Yamuna water in Agra water panchayat will be formed to improve its condition

Agra: यमुना जल की गुणवत्ता पर जताई गई चिंता, हाल सुधारने को होगी जल पंचायत

Tue, 18 Jun 2024 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 10:35 PM IST
सार

ताजनगरी में एक बैठक में यमुना जल की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई। हाल सुधारने के लिए जल पंचायत की जाएगी। आगरा की गंगाजल पर बढ़ती निर्भरता पर भी चिंता जताई गई। 

विज्ञापन
Concerns raised over quality of Yamuna water in Agra water panchayat will be formed to improve its condition
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिविल सोसाइटी की हरियाली वाटिका में आयोजित बैठक में आगरा की गंगाजल पर बढ़ती निर्भरता और यमुना में दिनोंदिन कम हो रहे पानी के डिस्चार्ज पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर चिंतन के लिए जल पंचायत का आयोजन जुलाई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

विज्ञापन


अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत आगरा को 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है, जबकि महानगर को पेयजल आपूर्ति के लिए यमुना नदी के पानी का शोधन भी अनिवार्य है। अब गंगाजल पर ही निर्भरता कर दी गई है। यमुना जल के शोधन को न्यूनतम कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजीव सक्सेना ने कहा कि यह चिंताजनक है कि यमुना का रॉ वाटर अब शोधन के योग्य भी नहीं रहा। ओखला बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले यमुना जल को शोधन युक्त बनाने के लिए 150 क्यूसेक गंगाजल अपर गंगा कैनाल की मांट ब्रांच से हरनाल एस्केप के माध्यम से छोडा जाता है। यह व्यवस्था एक न्यायिक आदेश के तहत है, जिसमें बिना न्यायालय के संज्ञान में लाए न तो बदला जा सकता है और नहीं बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरनाल एस्केप से मिलने वाले गंगाजल का इस्तेमाल मथुरा में यमुना नदी का लेवल ‘क्रूज’ मोटर चलित बड़ी नौका संचालन के लिए किया जा रहा है। इसके लिए ही आगरा के लिए छोड़े जाने वाले पानी का गोकुल बैराज से डिस्चार्ज कम कर दिया गया है। यह नीति के विरुद्ध है।


राजीव सक्सेना ने बताया कि इन्हीं मुद्दों पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में जल पुरुष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जल पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विनय अम्बा, विनोद दत्ता, राजेश कुमार, इरम आत्मीय, राम भारत उपाध्याय, असलम सलीमी, कांति नेगी, शैलजा शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed