फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Computer operator broke into made mathematics and biology question paper viral

UP Board Paper Leak: कंप्यूटर ऑपरेटर ने लगाई सेंध, वायरल किया गणित और जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र

Fri, 01 Mar 2024 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

UP Board Biology Paper Leak News: व्हाट्सएप ग्रुप पर  गणित और जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद अधिकारियों के पसीने छूट गए। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंच गया। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की गई। 

 

विज्ञापन
Computer operator broke into made mathematics and biology question paper viral
वायरल हुआ पेपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के सुरक्षा किले में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने सेंध लगा दी। सोशल मीडिया पर गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र के फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारियों की नींद टूटी। फोटो वायरल करने वाले मोबाइल नंबर की जांच कराई गई। यह नंबर एक कंप्यूटर ऑपरेटर का निकला है।
विज्ञापन




 

सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के फोटो वायरल करने वाला मोबाइल नंबर अतर सिंह इंटर कॉलेज रौझोली किरावली के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी का निकला है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर मोबाइल नंबर 9897525748 से प्रश्नपत्रों के फोटो विनय चौधरी ने वायरल किए। उसके खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में केस दर्ज कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP Board Paper Leak: जिस व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया गणित और जीव विज्ञान के पेपर, उसके एडमिन हैं पूर्व डीआईओएस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रश्नपत्रों के फोटो किस उद्देश्य से वायरल किए गए, यह जांच के बाद सामने आएगा।

ये भी पढ़ें -  UP Board Paper Leak: परीक्षा शुरू होने से पहले खींचा गणित और जीव विज्ञान के पेपर का फोटो, गलती से हुए वायरल


 
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों की लग जाती है ड्यूटी
शिक्षक नेता मुकेश शर्मा का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर कॉलेज संचालक अधिकतर अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों की ड्यूटी सेटिंग से लगवा लेते हैं। उसी का फायदा परीक्षा के दौरान उठाया जाता है। कंप्यूटर ऑपरेटर स्कूल संचालक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के समय यह खेल चलता है। इस मामले में डीआईओएस कार्यालय के बाबू भी कम जिम्मेदार नहीं है।

ये भी पढ़ें -    UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर व्हाट्सएप पर हुआ लीक, कालेज संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed