फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaints lodged by the couple resident of Gopalpur in the police station

Agra News: थाने में दूर हुए गोपालपुर निवासी दंपती के गिले शिकवे

Mon, 04 Mar 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Complaints lodged by the couple resident of Gopalpur in the police station
थाने में दूर हुए गोपालपुर निवासी दंपती के गिले शिकवे
विज्ञापन

-पति ने कहा अब नहीं देगा गालियां, करेगा पत्नी का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पति आए दिन बात बात पर गालियां देता था। जिस कारण से महिला के स्वाभिमान को चोट पहुंच रही थी। ससुरालीजन भी सहयोग नहीं कर रहे थे। मामला थाना एलाऊ पहुंचा तो थाना प्रभारी ने दंपती के बीच के गिले शिकवे दूर करा दिए। पति ने गाली न देने और पत्नी का सम्मान करने का भरोसा दिया। दंपती के बीच बात बन गई और दोनों थाने से हंसी खुशी घर चले गए।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी शिवानी ने सोमवार को थाने पहुंच कर पति और ससुरालीजन के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी सविता सेंगर को बताया कि पति आए दिन बात बात पर गाली गलौज करता है। गालियां उसके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करती हैं। पति को बदलने का प्रयास किया लेकिन सुधार नहीं हुआ। जब ससुरालीजन से शिकायत की तो वहां से भी कोई सहयोग नहीं मिला। वह प्रताड़ित होकर कार्रवाई की मांग लेकर आई है। थाना प्रभारी ने शिवानी के पति राम रहीस और ससुरालीजन को थाने बुलाया। दंपती को अपने सामने बैठाकर समस्या को सुना। पत्नी की शिकायत पर पति ने आगे से गाली गलौज न करने का भरोसा दिया। वहीं पत्नी का सम्मान किए जाने की बात भी कही। पति का ये रूप देख शिवनी भी पिघल गई और पति से सारे गिले शिकवे दूर हो गए। महिला थाना प्रभारी ने समझौते के बाद दंपती को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed