{"_id":"65537e4c5450962c7f0272c4","slug":"complaint-against-swami-prasad-maurya-for-making-indecent-remarks-on-goddess-lakshmi-ji-in-agra-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां लक्ष्मी जी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां लक्ष्मी जी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर, कार्रवाई की मांग
Tue, 14 Nov 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
मां लक्ष्मी जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तहरीर दी गई। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। तहरीर न्यू आगरा थाना में दी गई। मामला हिंदू-देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी का है। यह तहरीर राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर के नेतृत्व में दी गई। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
तहरीर में उन्होंने कहा कि जब हम सब लोग दिवाली का पावन पर्व मना रहे थे, उसी दिन सपा नेता ने मां लक्ष्मी जी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इसे उन्होंने अपने निजी X (ट्विटर अकाउंट ) से पोस्ट किया। इसी को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष योगेश निगम सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़े लाखों देशी-विदेशी भक्त, ढोल नगाड़ों के बीच नाचते-गाते लगाई परिक्रमा
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिवाली पर मां लक्ष्मी जी को लेकर विवादित बात कही गई। इससे करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शासन- प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से खदेड़ने का कार्य करे। साथ ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए।