फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commercial director inspected the Mohammadabad power substation

वाणिज्य निदेशक ने किया मोहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण

Sun, 18 Sep 2022 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:12 PM IST
सार

विद्युत विभाग के वाणिज्य निदेशक एवं (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) ने मोहम्मदाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने एक्सईएन लोकेंद्र बहादुर समेत सभी विद्युत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के साथ मृदुभाषा का प्रयोग करें।बदसलूकी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Commercial director inspected the Mohammadabad power substation
टूंडला के मोहम्मदाबाद उपकेन्द्र पर बसूली की जानकारी लेते वाणिज्य निदेशक राजीव शर्मा - फोटो : TUNDLA

विस्तार

टूंडला। विद्युत विभाग के वाणिज्य निदेशक एवं (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) ने मोहम्मदाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाणिज्यिक पैरामीटर की समीक्षा करते हुए बकाया वसूली करने के निर्देश दिए। रविवार सायं साढ़े चार बजे विद्युत विभाग के वाणिज्य निदेशक इंजीनियर राजीव शर्मा विद्युत वितरण खंड टूंडला के अंतर्गत मोहम्दाबाद उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वाणिज्यिक पैरामीटर की सघनता से समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायत लेकर आने वालों की शिकायतों का त्वरित निस्तारित होना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति को लेकर पूछताछ की। घरेलू श्रेणी के बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सईएन लोकेंद्र बहादुर समेत सभी विद्युत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के साथ मृदुभाषा का प्रयोग करें। बदसलूकी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बकायेदारों से वसूली के लिए टीम बनाकर क्षेत्र में निकलें। इस मौके पर एक्सईएन एलबीएस सिंह के अलावा एसडीओ इंजीनियर वरुण सिंह, अवर अभियंता वाजिद अली, एसएसओ मनोज पाठक समेत अन्य संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed