फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commerce and drawing exam held on the first day

जिले के 23 केंद्रों पर पहले दिन आयोजित हुई विश्वविद्यालय परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Commerce and drawing exam held on the first day
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की सेमेस्टर परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। मंगलवार को प्रथम पाली में छह केंद्रों पर जबकि द्वितीय पाली में जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रथम पाली में सीडी एक्सटेंशन ऑफिस मैनेजमेंट और ड्राइंग की जबकि द्वितीय पाली में कॉमर्स प्रथम प्रश्नपत्र के तहत बिजलेस ऑर्गनाइजेंशन की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

नोडल केंद्र श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना ने बताया कि प्रथम पाली में उनके नोडल केंद्र से संबंधित दो केंद्रों वहीं द्वितीय पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। डॉ. भीमराव आंबडेकर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने बताया कि प्रथम पाली में उनके नोडल से संबद्ध एक और द्वितीय पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्राचार्य डॉ. एसकेएस यादव ने बताया कि उनके नोडल से संबद्ध प्रथम पाली में दो और द्वितीय पाली में नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई। आरसी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने बताया कि प्रथम पाली में उनके नोडल से संबद्ध एक और द्वितीय पाली में उनके नोडल से संबद्ध दो केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed