फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges will have to complete the process of geo-tagging by February 10

कॉलेजों की जियो टैगिंग के लिए एप जारी किया

Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Colleges will have to complete the process of geo-tagging by February 10
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए कॉलेजों की जियो टैगिंग कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर गूगल फॉर्म डाल दिया गया है। इसे 10 फरवरी तक भरना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि कॉलेजों की लॉगिन में गूगल फॉर्म का लिंक दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करने पर गूगल फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरना होगा। इसमें कॉलेज में कुल कक्षों की संख्या, छात्र-छात्राओं की धारण क्षमता, सीसीटीवी कैमरे लगने होने की स्थिति और उनकी संख्या, डीवीआर कौन सी कंपनी का लगा है, उसकी डीपीआर का आईपी एड्रेस की जानकारी देनी होगी। प्रो. संजीव कुमार का कहना है कि गूगल फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दी गई है। कॉलेज की फोटो मुख्य द्वार की फोटो भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed