फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College found closed, salaries of staff including principal stopped

Agra News: कॉलेज बंद मिला, प्रधानाचार्य सहित स्टाफ का वेतन रोका

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
College found closed, salaries of staff including principal stopped
भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोली पर लटकता ताला और मौजूद सह जिला विद्यालय निरीक्षक। स्रोत शिक्षा विभाग
मैनपुरी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने शनिवार को भारतीय इंटर काॅलेज भैंसरोली और राजकीय हाईस्कूल अमहेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोली में 10:55 बजे ताला लगा मिला। वहीं राजकीय हाईस्कूल अमहेरा में प्रधानाध्यापक सहित तीन लोग अनुपस्थित मिले। एडीआईओएस ने भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोली के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ का जनवरी को वेतन रोकने के आदेश जारी किए। वहीं राजकीय हाईस्कूल अमहेरा के प्रधानाध्यापक और स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल शनिवार की सुबह 10:55 बजे भारतीय इंटर काॅलेज पहुंचे। सहायता प्राप्त इस कॉलेज में निरीक्षण के समय ताला लटक रहा था। विद्यालय पर न एक भी छात्र था और न ही एक भी शिक्षक। इस पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ का जनवरी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। इसके बाद वे राजकीय हाईस्कूल अमहेरा पहुंचे यहां 11:30 बजे प्रधानाध्यापक बृजेश शाक्य, और लिपिक विभु पांडेय अनुपस्थित मिले। विशाल कुमार सरोज हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना था कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व से पहले स्कूल बंद रहना और जिम्मेदारों का गायब होना घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed