फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold wind increased the melting now fog will prevail Weather department issued this prediction

Weather News: सर्द हवा ने बढ़ाई गलन, अब छाएगा कोहरा...मौसम विभाग ने जारी की ये भविष्यवाणी

Wed, 08 Jan 2025 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 10:39 AM IST
सार

सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। वहीं अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भविष्यवाणी जारी कर दी है। बताया गया है कि 11 जनवरी को बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
Cold wind increased the melting now fog will prevail Weather department issued this prediction
घना कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में मौसम का सर्द मिजाज लोगों को सता रहा है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हुए लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। सर्द हवा से गलन और बढ़ी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बुधवार को गहरा कोहरा छाने की आशंका व्यक्त की है। सर्दी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 11 जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। लगातार 8 वें दिन ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया। मंगलवार को शहर का तापमान सोमवार की तुलना में थोड़ा अधिक रहा। यह 14.5 डिग्री से बढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन यह भी सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 9.9 से बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 16.3
न्यूनतम तापमान- 10.4
सूर्योदय- 6:68
सूर्यास्त- 5:51
एक्यूआई- 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed