{"_id":"61cc03bb924ed450245c3b06","slug":"cold-wave-and-rain-in-agra-december-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी: बूंदाबांदी से 5 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए आगरा में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी: बूंदाबांदी से 5 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए आगरा में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल
Wed, 29 Dec 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:14 PM IST
सार
नए साल की सुबह तक सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
आगरा: गर्म कपड़ों में कैद सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम मंगलवार को पूरी तरह से बदल गया। सुबह से ही घने बादल छा गए और पूरे दिन सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा, इस वजह से दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस सीजन में मंगलवार सबसे ठंडा दिन रहा, जब दिन में पारा 17.3 डिग्री पर पहुंच गया। बीते साल इसी दिन अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अगले तीन दिनों में और कमी आएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। रात में पारा 11.9 डिग्री रहा तो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। दोपहर में बूंदाबांदी हुई और उसके बाद शाम को 6 बजे से रात 9 बजे तक रुक रुक कर बूंदाबांदी और फुहारें पड़ती रहीं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाए रहने और दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। दिन में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। नए साल की सुबह तक सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
साल 2020 में सर्दी का हाल
दिन अधिकतम न्यूनतम
25 दिसंबर 22.7 7.6
26 दिसंबर 23.6 7.6
27 दिसंबर 23.1 7.4
28 दिसंबर 20.3 9.4
2021 में सर्दी का हाल
दिन अधिकतम न्यूनतम
25 दिसंबर 22.8 9.1
26 दिसंबर 21.6 10.8
27 दिसंबर 22.8 12.8
28 दिसंबर 17.3 11.9
अंधेरगर्दी: 500 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद भी बाइक हो गई बंद, युवक ने ऐसे पकड़ा मिलावट का खेल