फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold storage owners in panic Daughter's kidnapper goes to jail now his family members are threatening

दहशत में कोल्ड स्टोरेज मालिक: बेटी का अपहरण करने वाला गया जेल, अब धमका रहे उसके घरवाले

Thu, 30 Nov 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 09:59 AM IST
सार

कोल्ड स्टोरेज मालिक की बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाला आरोपी जेल में है, लेकिन उसके घरवालों से धमकी अब भी मिल रही हैं। इस वजह से  कोल्ड स्टोरेज मालिक दहशत में हैं। 
 

विज्ञापन
Cold storage owners in panic Daughter's kidnapper goes to jail now his family members are threatening
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर से कोल्ड स्टोरेज स्वामी की बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोपी जेल में बंद है। मगर, वो अब भी अपने परिजन के जरिये पीड़ित परिवार को धमका रहा है। आरोपी के पिता और भाई ने युवती के दादा को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कमला नगर क्षेत्र के रहने वाले कोल्ड स्टोरेज मालिक की बेटी दूसरे प्रदेश में पढ़़ती है। डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अछनेरा के फुरकान से हुई। वह उसे ले गया था। तब पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। वह मिल गई थी। फुरकान उसे दोबारा अगवा कर ले गया। वह दिल्ली से बरामद हुई थी।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बयान दिया कि फुरकान जबरन निकाह के लिए अगवा कर ले गया था। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। युवती के कोर्ट में भी बयान कराए गए। विवेचक ने बयानों का अवलोकन किया। इसमें युवती अपने बयान से पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवती के दादा ने पुलिस को बताया कि जेल जाने के बाद भी आरोपी और उसके घरवाले धमका रहे हैं। 23 नवंबर को वह सुल्तानगंज की पुलिया से वाटर वर्क्स जा रहे थे। तभी फुरकान के पिता सलीम अहमद और भाई इमरान मिले। रास्ता रोक लिया। बोले, फुरकान ने कहा है कि अगर, तुम्हारी पोत्री ने उसके खिलाफ बयान दिए तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस घटना से परिजन डरे हुए हैं। बेटी भी डर गई है। वह हिम्मत कर पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  UP: फिर चला बुलडोजर...अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed