{"_id":"5b4202d34f1c1b95288b557d","slug":"coal-tar-tanker-reached-to-oil-mafia-manoj-goyal-warehouse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी से एक टैंकर तारकोल जाना था कहीं और, पहुंच गया तेल माफिया के गोदाम, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी से एक टैंकर तारकोल जाना था कहीं और, पहुंच गया तेल माफिया के गोदाम, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तेल माफिया के गुर्गे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जेल में बंद तेल माफिया मनोज गोयल और उसका भाई रोहित गोयल गैंग संचालित कर रहा है। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्वाट टीम ने मगोर्रा क्षेत्र में तेल माफिया के दो गुर्गों को तारकोल से भरे टैंकर के साथ पकड़ा।
रिफाइनरी से तारकोल भरकर रामपुर के लिए चला टैंकर भरतपुर में तेल माफिया मनोज गोयल के भाई रोहित गोयल के गोदाम पर पहुंच गया। टैंकर से पूरा तारकोल खाली करके उसमें मिक्सिंग तारकोल भरकर रामपुर के लिए रवाना किया गया।
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने थाना रिफाइनरी के गांव भुडांसू निवासी राजू पुत्र मंगल और सादाबाद (हाथरस) के नगला हरिया निवासी देवेंद्र पुत्र पप्पू सिंह को पकड़ा है।

रामपुर के लिए जाना था तारकोल
एसपी सिटी ने बताया कि रिफाइनरी से तारकोल से भरा टैंकर पांच जुलाई को रामपुर के लिए चला। लेकिन यह रामपुर की बजाय तेल माफिया मनोज गोयल के भाई रोहित गोयल के गोदाम भरतपुर पर पहुंचा।
यहां पूरा तारकोल खाली करने के बाद मिक्सिंग तारकोल भरकर रामपुर रवाना किया गया। जिसे स्वाट टीम ने मगोर्रा की मकेरा पुलिया पर पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए इन आरोपियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी।
माना जा रहा है कि मथुरा जेल से बैठे-बैठे तेल माफिया मनोज गोयल गैंग को संचालित कर रहा है। इतना जरुर है कि इस गैंग की कमान अब तेल माफिया के भाई मनोज गोयल के हाथों में है।
100 करोड़ की तेल चोरी में फरार चल रहा रोहित गोयल अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। बावजूद दोनों भाई अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।