फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coaching operator accused of molestation arrested

Agra News: छेड़छाड़ का आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Coaching operator accused of molestation arrested
मैनपुरी। कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला कोचिंग संचालक पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित थाना की ओर से आरोपी के खिलाफ बरनाहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।थाना करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा बरनाहल क्षेत्र के दिहुली स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढने के लिए आती थी। करहल के गांव कंझरा निवासी कोचिंग सेंटर संचालक गौरव यादव ने सात मार्च को छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। परिजन के आने पर आरोपी संचालक भाग गया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष बरनाहल सुखवीर सिंह को सूचना मिली कि आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक गौरव यादव दिहुली चौराहा स्थित कोचिंग सेंटर पर मौजूद है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed