फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO warns CHO and ANM on poor progress

Agra News: खराब प्रगति पर सीएमओ ने सीएचओ और एएनएम को दी चेतावनी

Mon, 29 Apr 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
CMO warns CHO and ANM on poor progress
खराब प्रगति पर सीएमओ ने सीएचओ और एएनएम को दी चेतावनी
विज्ञापन

- एक सप्ताह में स्थिति में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब प्रगति मिलने पर दो सीएचओ और दो एएनएम को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार हो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, ई-संजीवनी ओपीडी, एनसीडी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा की। आभाआईडी की खराब प्रगति के लिए एएनएम लवी कुमारी और संगीता पाल को कड़ी चेतावनी दी। स्क्रीनिंग और ई संजीवनी ओपीडी की ख़राब प्रगति के लिए सीएचओ पूनम (तारापुर ), सचिन यादव (पुडरी ) से कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने हीट वेव रूम का भी निरीक्षण किया। इसमें सभी व्यवस्था ठीक पाई गई डायरिया से पीड़ित मरीज को ड्रिप लगाकर उपचारित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान डॉ. आनंद किशोर, रविंद्र गौर, डॉ. वीपी सिंह, संजीव पांडेय, डॉ. विनोद कुमार, पारस गुप्ता, मंगल सिंह,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed