{"_id":"6286868d1ac3f90a275bcb4e","slug":"cmo-stopped-salary-of-absent-doctor-and-pharmacist-mainpuri-news-agr5340858136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित डॉक्टर और फार्मासिस्ट का सीएमओ ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित डॉक्टर और फार्मासिस्ट का सीएमओ ने रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ द्वारा लगातार सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पीएचसी शाहजहांपुर के निरीक्षण में डॉक्टर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के निर्देश के साथ चिकित्साधीक्षक को विभागीय कार्रवाई का आदेश भी दिया।
बृहस्पतिवार को सीएमओ ने पीएचसी दन्नाहार, पीएचसी शाहजहांपुर, पीएचसी चीतई, सीएचसी घिरोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दन्नाहार पीएचसी पर इनवर्टर नहीं लगा पाया गया। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी सामान सीएचसी से प्राप्त कर लें और रजिस्टर पर इंट्री करके रखें कभी भी जांच की जा सकती है। पीएचसी शहाजापुर पर डॉ. आशुतोष कुमार एमओ, फार्मेसिस्ट आदेश कुमार बिना सूचना के कई दिनों से अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। मनोज कुमार फार्मेसिस्ट आयुष लगातार तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे थे वेतन काटने के निर्देश दिए। घिरोर में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर उपस्थित रहे।