फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav says CM Yogi should tell when Bundelkhand Expressway will be investigated

Mainpuri: भाजपा सरकार पर अखिलेश का निशाना, बोले- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे, यह बता दें सीएम

Wed, 30 Nov 2022 03:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

मैनपुरी उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव प्रचार में जुटे हुए हैं। जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को वह ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says CM Yogi should tell when Bundelkhand Expressway will be investigated
ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में अखिलेश यादव को सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि फुटबाल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे क्या। खेलना हो तो खेल लें समाजवादियों से। मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत और झगड़े का खेल खेलना आता है। चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं। सीबीआई और ईडी की बात करते हैं तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे। जहां चुनाव होगा वहीं जांच होगी। पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को आवास विकास के एक मैरिज होम में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने कई बार नेताजी को चुनकर भेजा है। चाहे वो किसी भी दल में रहे हों लोगों ने उनके नाम पर वोट दिया है। यहां जितना विकास, सड़के, अस्पताल दिख रहा है ये सब नेताजी के प्रयास से ही हुआ है। यहां बारिश में बिजली के तार टूट कर गिर जाते थे, सपा सरकार में उन तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि गेंदालाल दीक्षित बहुत बड़े क्रांतिकारी थे। उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल के साथ मिलकर मैनपुरी में ही आजादी की योजनाएं बनाई।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि गेंदालाल दीक्षित और रामप्रसाद बिस्मिल की याद में कोई बड़ा काम होगा तो वो सपा सरकार ही करेगी। समाजवादी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। भाजपा अटल जी के नाम को लेकर हमेशा वोट मांगती है। उनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी, उनकी प्रतिमा, उनके नाम का स्टेडियम सपा सरकार द्वारा बनाए गई संस्थाओं में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सपा लोहिया इंस्टीट्यूट, लोकभवन और इतना बड़ा स्टेडियम ना बनाती तो भाजपा अटल जी के नाम पर क्या करती। आज अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। धान खरीद का इंतजाम नहीं हैं। सवाल जाति धर्म का नहीं खुशहाली और तरक्की का है। सपा ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया था। मानसरोवर और श्रवण यात्रा के लिए लोगों की सरकारी सहायता की थी। शिक्षकों को सुविधाएं दी। देश का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed