फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will lay foundation stone of Common Facility Center and second flatted factory complex on 30 June

अच्छी खबर: फाउंड्री नगर में बनेगी यूपी की पहली फ्लैटेड फैक्टरी, CM योगी 30 जून को देंगे आगरा को दो सौगात

Thu, 23 Jun 2022 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को आगरा को फ्लैटेड फैक्टरी की सौगात देंगे। हाथरस रोड पर 21,500 वर्ग मीटर जमीन पर बहुमंजिला फैक्टरी परिसर का निर्माण किया जाएगा। चार मंजिला परिसर में विभिन्न औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। 
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will lay foundation stone of Common Facility Center and second flatted factory complex on 30 June
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को आगरा को दो सौगात देंगे। एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) व दूसरा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स का शिलान्यास होगा। फाउंड्री नगर में करीब 125 करोड़ रुपये से बहुंमजिला फ्लैटेड फैक्टरी बिल्डिंग बनेगी। जिसमें विभिन्न फर्मों को फैक्टरी खोलने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

लाभार्थियों को किया जाएगा ऋण वितरित 

अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने बुधवार को लखनऊ स्थित निर्यात प्रोत्साहन भवन में ऋण वितरण मेला की समीक्षा की। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत 30 जून को इंदरा गांधी भवन में ऋण वितरण मेला आयोजित होगा। जहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन

सीएम योगी करेंगे शिलान्यास 

इसी समारोह में मुख्यमंत्री आगरा को कॉमन फैसिलिटी सेंटर व फ्लैटेड फैक्टरी की सौगात देंगे। आगरा के अलावा सीतापुर, आंबेडकर नगर, आजमगढ़ व सिद्धार्थ नगर में भी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत करीब तीन लाख करोड़ रुपये का वार्षिक ऋण वितरण प्लान भी लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण के अनुकूल बनाई जाएगी पूरी बिल्डिंग 

फाउंड्री नगर हाथरस रोड पर करीब 21500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुमंजिला फैक्टरी परिसर बनेगा। जिसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएगीं। यहां करीब 240 यूनिट लगाई जा सकती हैं। पूरी बिल्डिंग को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। 

सूबे की पहली फ्लैटेड फैक्टरी की खासियतें

  1. चार मंजिला परिसर में स्थापित होंगी औद्योगिक इकाइयां
  2. फाउंड्री नगर में प्रस्तावित इमारत 21,500 वर्ग मीटर में होगी
  3. हर फ्लोर पर एक लाख वर्ग फीट एरिया उपयोग में होगा
  4. सामान, कर्मचारियों के लिए नौ लिफ्टें लगाई जाएंगी
  5. भूतल पर उद्योग संबंधी आपूर्ति के लिए सपोर्ट फैसिलिटी एरिया बनेगा
  6. कर्मचारियों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध रहेगी
  7. रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल, एसटीपी बनाया जाएगा
  8. जीरो डिस्चार्ज कैंपस होगा, बिजली का अलग सबस्टेशन होगा
  9. परिसर के दोनों ओर 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा
  10. उद्योगों के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ब्लॉक बनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed