फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri today

UP Chunav 2022: मुख्यमंत्री योगी आज मैनपुरी में करेंगे चुनावी सभा, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा टूंडला में

Mon, 14 Feb 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी / फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी / फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 12:05 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के सियासी संग्राम में लगातार बड़े नेताओं में जुबानी जंग छिड़ी हुई। मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य कई बड़े नेता जनसभा कर चुके हैं। अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मैनपुरी आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मैनपुरी में रहेंगे। वह जिले की किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पतारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा नेता तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी सुरक्षा के इंतजाम करने में लगा रहा। उधर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नगर के फिरोजाबाद के टूंडला स्थित ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन


किशनी के पतारा में है चुनावी सभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किशनी विधानसभा क्षेत्र के पतारा स्थित घाटमदेव इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे किशनी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर के लिए वोट की अपील करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा पदाधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे सभास्थल पर ही पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। वहीं, भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में भी भाजपा की जनसभा सोमवार को प्रस्तावित है। इसमें सांसद एटा राजवीर सिंह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। ये जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया सभास्थल का निरीक्षण 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। आचार संहिता लागू होने से केवल सुरक्षा व्यवस्था ही प्रशासन के जिम्मे है। इसके चलते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी एके राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा के इंतजाम देखे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। 

15 फरवरी को नवाटेढ़ा में जनसभा करेंगे डिप्टी सीएम 
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अगले ही दिन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी आ रहे हैं। वह करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव नवाटेढ़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर तीन बजे के करीब यहां पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में सभा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज टूंडला में करेंगे जनसभा
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नगर के ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed