फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath to visit bateshwar today

योगी जी...नई घोषणाएं कीजिए, पर पुरानी की भी सुध लीजिए

Sat, 08 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to visit  bateshwar today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बटेश्वर आ रहे हैं। वो जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। अफसरों से भी बात होगी। ऐसे में उनके सामने वे तमाम प्रोजेक्ट आएंगे, जो या तो फाइलों में कैद होकर रह गए हैं या फिर उनके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी है। सीएम बटेश्वर में जब नई घोषणाएं करेंगे तो उन्हें ध्यान रखना होगा कि पुराने वादों पर कितना काम हुआ है?
विज्ञापन


सिविल एन्क्लेव
योगी ने पिछले दो दौरों में कहा कि यह प्राथमिकता में है। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया गया, लेकिन काम नहीं हुआ है। अभी तक अधिगृहण ही पूरा नहीं हो पाया है तो कब सिविल एन्क्लेव बनेगा, कब जहाज उड़ेंगे? कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


गंगाजल प्रोजेक्ट 
रफ्तार तो धीमी है ही, अब गोलमाल के आरोप भी लग रहे हैं। पाइप लाइन डालने में मानकों का उल्लंघन हुआ है। बजट बढ़ता जा रहा है। सीएम ने पिछले दौरों में कहा था कि आगरा को मीठा जल दिलाएंगे, चाहें चंबल से ही क्यों न लाना पड़े। फिलहाल तो गंगाजल आने की योजना ही आगे बढ़ रही है, लेकिन रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं
कहीं मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलती, कहीं अस्पताल में उपचार नहीं मिलता। ऐसे मामले जिले में रोज सामने आ रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर जांच होती है और फि र मामला रफादफा कर दिया जाता है। एसएन मेडिकल कॉलेज तक  की हालत ठीक नहीं है।

लपके बेलगाम
फतेहपुर सीकरी, ताजहल में लपकों पर पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन सुधार बहुत ज्यादा नहीं हुआ। आलम यह है कि लपके पुलिस तक पर हमले कर चुके हैं। जाहिर है, सीएम के सख्ती किए बिना पुलिस का एक्शन तेज नहीं होगा।

एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा नहीं
चाहें यमुना एक्सप्रेस-वे हो या आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, दोनों की हालत ठीक नहीं है। दोनों पर अपराधी सक्रिय हैं। आए दिन वारदात हो रही हैं, सुरक्षा व्यवस्था का कुछ पता नहीं है। आगरा -लखनऊ एक्स्प्रेस-वे पर तो अभी तक चौकियां भी नहीं खुली हैं।

गड्ढा मुक्ति अभियान फेल
गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू तो जोरशोर से किया गया था, लेकिन धीरे- धीरे गड्ढे में पहुंच गया है। शहर हो या देहात, सड़कों में सड़क कम और गड्ढे ज्यादा हैं। बरसात में सड़कें उधड़ ही गई हैं। कई तो एक बरसात भी नहीं झेल पाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed