Ground Breaking Ceremony: सीएम योगी ने भेंट किया पीएम मोदी को कांच से बना राम दरबार, खुशी से झूम उठे फिरोजाबाद के हस्तशिल्पी
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांच से बना जो राम दरबार भेंट किया, वो फिरोजाबाद के हस्तशिल्पी प्रतीश कुमार द्वारा तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान जब ये दृश्य कांच उद्यमी ने देखा, तो खुशी से झूम उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में शुक्रवार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 में जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांच नगरी में निर्मित रामदरबार को भेंट किया, तो जिले में सजीव प्रसारण देख रहे उद्यमी खुशी से झूम उठे। विकास भवन में समारोह का प्रसारण देख रहे उद्यमी बोले, ऐसी पहल से कांच उद्योग को नई राह मिलेगी। जिले के हस्तशिल्पी प्रतीश कुमार द्वारा निर्मित राम दरबार की प्रशंसा से उद्यमी और हस्तशिल्पी फूले नहीं समा रहे हैं।
ओडीओपी योजना के तहत प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए निवेश करने वाले उद्यमियों को पीएम व सीएम का संबोधन सुनने को मिला। विकास भवन में भी समारोह का प्रसारण उद्यमियों ने देखा। फिरोजाबाद के मैसर्स बालकिशन अग्रवाल ग्लास इंडस्ट्रीज के विमल कुमार अग्रवाल के अलावा दो अन्य हस्तशिल्पियों व गोल्ड कोस्ट इंडिया के विकास बंसल लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा बने। सेरेमनी में लगी प्रर्दशनी में फिरोजाबाद के दो अन्य हस्तशिल्पियों रूपकिशोर और वीरेंद्र कुमार ने भी अपने स्टॉल लगाए। इसका अवलोकन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योगपति और उच्चाधिकारियों के साथ किया।
सम्मान जनक रहा ये लम्हा
लघु उद्योग भारती महासचिव हेमंत अग्रवाल बल्लू ने बताया कि के सेरेमनी में फिरोजाबाद के कांच हस्तशिल्प और कांच उद्योग का जिक्र होना खुशी की बात है। हम गुणवत्ता पूर्ण कांच उत्पादों के निर्माण के सहारे देश को सम्मान जनक कारोबारी उपलब्धि दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। पीएम और सीएम ने कांच व अन्य उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को संजीवनी देगी।
बढ़ीं फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट की तरक्की की उम्मीदें
द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने बताया कि 'सौभाग्य की बात है कि पीएम सीएम अपने संबोधन में जिले के कांच हस्तशिल्प व उत्पादों की प्रशंसा की। जिले में निर्मित रामदरबार पीएम सीएम के हाथों में देख फिरोजाबाद के स्किल्ड हैंडीक्राफ्ट की तरक्की की उम्मीदें बढ़ीं हैं। शहर के हस्तशिल्पी भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।'