फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath addresses public meeting in Etah

Etah: जनता से बोले मुख्यमंत्री योगी- विधानसभा चुनाव में जिताया, आगे भी आशीर्वाद बनाए रखना

Mon, 17 Oct 2022 06:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 06:45 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का जिताने के लिए जनता का आभार जताया। आशीर्वाद आगे भी बनाए रखना, बोलकर अनकहे शब्दों में निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश दे गए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addresses public meeting in Etah
सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात महीने और तीन दिन बाद रविवार को एटा की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। तब भी सूबे के मुख्यमंत्री थे और अब भी। अंतर बस यह है कि उस समय भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आए थे। तो अब जीत के लिए जनता का आभार जताया। विधानसभा चुनाव 2022 के बाद यह पहला मौका था जब सीएम एटा पहुंचे। चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का जिताने के लिए आभार जताकर लोगों का दिल जीत लिया। आशीर्वाद आगे भी बनाए रखना, बोलकर अनकहे शब्दों में निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए भी संदेश दे गए।

विज्ञापन

अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी- सीएम 

विधानसभा चुनाव से पहले 13 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी ने जलेसर में एटा के विधानसभा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा की थी। विपक्ष पर काफी आक्रामक रहे थे। भाषण में सपा की नीतियों के खिलाफ बोले। गुंडे, माफिया, परिवारवाद, भ्रष्टाचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सपा पर जमकर निशाना साधा। चुनाव जीतने के बाद रविवार को पहुंचे तो तेवरों में कुछ बदलाव था। माफिया और अपराध शब्द का तो इस्तेमाल किया, लेकिन काफी सधे अंदाज में। अब सपा के प्रति लोगों को चेताना नहीं, बल्कि जताना था कि सरकार अपराधियों, माफिया पर कार्रवाई कर रही है। यह भी जोड़ा कि यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

'विकास के पथ पर बढ़ रहा एटा'

निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के लिए बड़ा अवसर जरूर था। टिकट के तमाम दावेदार लाभार्थियों की भीड़ के बीच अपने चेहरे सामने लाना चाह रहे थे। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे लेकर किसी भी तरह का संकेत नहीं दिया। चुनाव के लिए एक माहौल बनाने की कोशिश जरूर रही। लोगों को जवाहर तापीय परियोजना, मेडिकल कॉलेज, जलेसर का एक जिला एक उत्पाद का नाम मुख्यमंत्री ने बार-बार लिया और जताया कि भाजपा सरकार पिछड़े हुए एटा को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। 

 

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी बोले- एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed