फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Grid... Layers of corruption exposed even before road construction began.

Agra News: सीएम ग्रिड...सड़क निर्माण से पहले ही उधड़ीं भ्रष्टाचार की परतें

Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
CM Grid... Layers of corruption exposed even before road construction began.
22 दिन बाद पश्चिमपुरी में टूटे नाले के स्लैब, जिससे दोपहिया वाहन चालक बाल बाल बच गए
आगरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने लगी हैं। बसई से इंद्रापुरम के बीच हो रहे कार्याें की थर्ड पार्टी जांच में पीसीसी और कास्टिंग के नमूने फेल हो गए। पाइप की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। सीवर और पानी की लाइन बिछाने में भी घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। अब योजना के तहत शहर में निर्माणाधीन पांचों सड़कों की मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


बसई से इंद्रापुरम के बीच बन रही सड़क जून में हुई प्री-मानसून बारिश में जगह-जगह धंस गई थी। गड्ढों में 15 वाहन फंस गए थे और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद निगम ने सड़क की थर्ड पार्टी जांच का जिम्मा राइट्स कंपनी को दिया था। जांच में निर्माण सामग्री के सैंपल फेल पाए गए। सड़क का निर्माण ग्रीन इको कंपनी करा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने सीएम ग्रिड की समीक्षा में सैंपल फेल होने की जानकारी मिलने पर कंपनी और नगर निगम के इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ग्रिड की पांचों सड़कों की जांच के लिए एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहे तक बनाई जा रही सड़क का काम 35 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
कराया जाएगा तकनीकी मूल्यांकन

सैंपल फेल पर होने पर नगर आयुक्त से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। ढिलाई बरतने पर निगम के इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य सीवर लाइन और पानी की लाइनों का तकनीकी मूल्यांकन कराया जाएगा। - नगेंद्र प्रताप सिंह, मंडलायुक्त
--------------

जलभराव से दुर्घटना हुई तो ठेकेदार से वसूलेंगे हर्जाना

बैठक में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड तक बारिश के कारण हो रहे जलभराव की समस्या बताई। मंडलायुक्त ने निगम अधिकारियों से कहा कि जलभराव की समस्या दूर करें। कोई दुर्घटना होगी तो ठेकेदार और अनुबंधित फर्म पर कड़ी कार्रवाई होगी और हर्जाना वसूला जाएगा। सीवर और पानी की लाइन डालने के लिए शासन से समन्वय कर दूसरी फर्म से काम कराने को कहा। अमर होटल के पास नाले चोक होने और जलभराव की समस्या पर सहायक नगर आयुक्त से जांच के लिए कहा।
------------

चार दिन में बनेगी आरसीसी सड़क

हरीपर्वत चौराहा से रवि अस्पताल व दिल्ली गेट से राजामंडी स्टेशन तक बनाई जा रही सीएम ग्रिड रोड के काम को जल्द पूरा करने को भी कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि रवि हॉस्पिटल से राजामंडी तक के भूमिगत काम हो चुके हैं। चार दिनों में आरसीसी सड़क बना दी जाएगी। दिल्ली गेट से हरीपर्वत तक सीवर लाइन डाली जा चुकी है। कनेक्शन का काम बाकी है।

------------

कंपनी पर की गई कार्रवाई

- सीएम ग्रिड की सड़क के काम के दौरान निर्माण सामग्री के सैंपल में कमियां पाई गई थीं। इसके बाद सुधार किया गया है। कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है। निगरानी और सख्त की जाएगी। - अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed