फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaner leader tried to hit the corporation officer with shoe

बौखलाए सफाई नेता ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को मारने उठाया जूता, वीडियो वायरल

Wed, 03 Oct 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Oct 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Cleaner leader tried to hit the corporation officer with shoe
भड़के सफाई नेता हरिबाबू वाल्मिकी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नगर निगम के सफाई विभाग के अधिकारी और एक सफाई नेता के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सफाई नेता की गाली गलौज के साथ जूता उतारने की फोटो कैद हो गई है। ये मामला अब तूल पकड़ने लगा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे ये भी साबित हो गया है कि आगरा में नगर निगम का स्वच्छता अभियान नेतागिरी और अधिकारियों के आपसी खींचातान में दम तोड़ रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम में सफाई नेता हरिबाबू वाल्मिकी का अपना दबदबा है। उनका पुत्र अजीत कुमार हरिपर्वत के वार्ड 51 में सफाई नायक है। हरिबाबू के छोटे भाई श्यामबाबू का बेटा सुमित चौहान भी लोहामंडी में सफाई नायक पद पर तैनात था। उसका तबादला मर्जी पर वार्ड-61 में कर दिया गया। ये सफाई नेता को नागवार गुजरा। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन




आरोप सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पर लगाए गए कि उन्होंने रुपये लेकर तबादला किया है। इस मामले पर सफाई नेता हरिबाबू अपने समर्थकों के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर के दफ्तर पहुंच गए। उनके साथ गाली गलौज की और मारने के लिए जूता तक उतारने लगे। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने सफाई नेता को शांत कराया। हरिबाबू की सारी करतूत वीडियो में कैद हो गई है। मामला नगर निगम आयुक्त तक पहुंच चुका है। अब अधिकारी से लेकर सफाई नेता तक मामले को दबाने में जुट गए हैं। ये घटना कुछ दिन पहले की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed