फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaner death in suspicious circumstances accused of murder

Agra: फतेहाबाद मार्ग पर ऐसे हाल में पड़ा मिला सफाईकर्मी का शव, शक की सुई तीन दोस्तों पर; ये बोले परिजन

Mon, 27 Mar 2023 06:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 06:58 AM IST
सार

सफाईकर्मी का शव खून से लथपथ फतेहाबाद मार्ग पर पड़ा मिला। उसके पास ही बाइक भी पड़ी थी और गले पर गहरा जख्म था।

विज्ञापन
Cleaner death in suspicious circumstances accused of murder
demo pic

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर मुगल होटल के पास शनिवार देर रात जीवनी मंडी, छत्ता के राहुल (30) का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। परिजन ने तीन दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फतेहाबाद मार्ग पर पड़ा मिला

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली एक युवक लहूलुहान हालत में फतेहाबाद मार्ग पर पड़ा है। पास ही बाइक पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक नंबर से पता चला कि युवक गधापाड़ा, जीवनी मंडी (छत्ता) का निवासी राहुल था।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: आगरा में अब वृद्ध में मिली संक्रमित, हफ्ते में तीसरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों पर शक

सूचना पर परिजन आ गए। परिजन ने बताया कि राहुल सफाई कर्मचारी था। विवाहित था। विवाद होने पर दो साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था। शनिवार की शाम चार बजे बाइक लेकर घर से निकला था। परिजन ने राहुल के दोस्त करन और टिल्लू पर शक जताया है। आरोप है कि उन्होंने ही राहुल को बुलाया था।

पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी मौत की वजह

डीसीपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि मौत किस वजह से हुई। गले पर जो जख्म है वह कैसे आया। धारदार हथियार से प्रहार किया गया था या कोई और वजह है। फतेहाबाद मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। शायद उनसे कोई सुराग मिल जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed