{"_id":"64207ff2cea3a19053060523","slug":"corona-alert-now-infected-in-old-age-in-agra-third-case-in-a-week-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: आगरा में अब वृद्ध में मिली संक्रमित, हफ्ते में तीसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: आगरा में अब वृद्ध में मिली संक्रमित, हफ्ते में तीसरा मामला
Mon, 27 Mar 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:01 AM IST
सार
संक्रिमतों पर विभाग नजर बनाए हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी की सलाह है कि लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना का एक और मामला मिला है। अब 62 वर्ष के वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक हफ्ते में यह तीसरा मामला है। मरीज बढ़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि मरीजों के शरीर में लक्षण सामान्य हैं।
कोठी मीना बाजार के पास रहने वाले वृद्ध में कोरोना मिला है। खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण होने पर जांच कराई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध एक इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा बैंक में काम करता है। उसके भी नमूने लिए गए थे, रिपोर्ट निगेटिव है। बेटा जिस बैंक में काम करता है, सोमवार को वहां के स्टाफ के नमूने लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव के इस दांव से 2024 में BJP की जीत में फंसेगा पेंच! बसपा से आए इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि विजय नगर निवासी जिस महिला में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसके संपर्क में आने वाले 28 लोगों के नमूने लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। महिला के पति में बृहस्पतिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।