फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   class two students could not even read two digit numbers In inspection of council school in Agra

परिषदीय स्कूल का हाल: दो अंक वाली संख्या भी नहीं पढ़ पाए कक्षा दो के छात्र, कैसे हो शिक्षा में सुधार

Thu, 20 Jul 2023 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

आगरा में परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। यहां कक्षा दो के छात्र दो अंक वाली संख्या भी नहीं पढ़ पाए। सवाल है कि शिक्षा में सुधार कैसे हो ? 

विज्ञापन
class two students could not even read two digit numbers In inspection of council school in Agra
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधार नहीं पा रहा है। बुधवार को उप शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में कक्षा दो के छात्र दो अंकों वाली संख्या और दो अक्षर वाले शब्द नहीं पढ़ पा रहे थे। छात्रों की पढ़ाई का स्तर देख शिक्षामित्र महेंद्र कुमार को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक और डायट प्राचार्य डॉ. आईपी सोलंकी ने बुधवार को बाह क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा में शिक्षामित्र महेंद्र कुमार पर कक्षा एक व दो की जिम्मेदारी है। यहां जब बच्चों को हिंदी की किताब से दो अक्षर वाले शब्द पढ़ने के लिए कहा तो वे नहीं पढ़ पाए। इतना ही नहीं बच्चे दो अंकों वाली गिनती भी नहीं पढ़ पा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय गोपालपुरा में 55 छात्रों के सापेक्ष एक शिक्षक अर्जुन सिंह शिक्षण से लेकर मध्याह्न भोज की व्यवस्था संभाल रहे थे। उप शिक्षा निदेशक ने उन्हें अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहन पत्र भी दिया। बीएसए को विद्यालय में दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश भी दिए। प्राथमिक विद्यालय भऊपुरा में अनुपस्थित शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed