दो हजार रुपये के लिए हुई पत्थरबाजी, 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा, पांच गिरफ्तार
- मोहल्ला शेखान में हुआ बवाल, आरोपियों में 21 लोग नामजद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में गुरुवार की रात दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के लोगों में विवाद और पथराव हुआ। पुलिस ने 21 नामजद सहित 55 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला शेखान निवासी सीलम व बॉबी में गुरुवार रात 12 बजे दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों के बीच पथराव होने लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।
सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि कस्बे में हुए बवाल व पथराव में इमरान कुरैशी गंभीर घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए आगरा भेज दिया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने अली हसन, शानू कुरैशी, राशिद, खलील, सीलम, अंसाद, निहाल कुरैशी, चंद्र, बिलाल, मुजीब, जलाल, छोटे कुरैशी, फुरकान, सोना, भप्पू, अफसर, छोटे, आनंद, लकी, फुरकान व नईम नामजद सहित 55 के खिलाफ पथराव, बवाल, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सोनू, सोना, फुरकान, छोटे व अली सैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।