फिरोजाबाद: युवक के सीने में गोली मारकर हत्या, श्मशान के पास पड़ा मिला शव
- घटनास्थल से तमंचा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद
- परिजनों ने हत्या का शक गांव के ही कुछ लोगों पर जताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के जसरानाथाना क्षेत्र के गांव पचवा में शनिवार अलसुबह गांव के ही युवक का खून से सना शव खेतों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पचवा निवासी गौरव कुमार (24) पुत्र वीरपाल सिंह चौहान का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी देहात राजेश कुमार, कोतवाल अनूप कुमार भारतीय पहुंच गए। घटना की जानकारी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। मामले में मृतक के भाई विजय प्रताप की तहरीर पर गांव के ही शिवेंद्र उर्फ बुद्दन, राजकुमार एवं तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात कही है।
शव के पास मिला मोबाइल एवं तमंचा
गौरव का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में श्मशान के पास पड़ा मिला। शव के पास तमंचा एवं युवक के पैरों पर रखा उसका मोबाइल मिला। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस को खाली खोखा मिला। पुलिस ने सभी सामान को अपने अपने कब्जे में लिया है।
कुछ वर्ष पूर्व गौरव द्वारा मकान बनवाया जा रहा था। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने ग्रामसभा की जमीन बताकर उसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने मौके पर जाकर कार्य को रुकवा दिया था।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि खेत में मिले युवक के शव मामले में भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस की संवेदनहीनता: छह दिन तक पंचनामे के इंतजार में पड़ा रहा मजदूर का शव