{"_id":"616aba757b345077495ea6aa","slug":"clashes-between-two-groups-during-ramleela-in-govardhan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शराब के नशे में धुत युवक रामलीला मंच पर चढ़ा, जमकर चले लात-घूंसे, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शराब के नशे में धुत युवक रामलीला मंच पर चढ़ा, जमकर चले लात-घूंसे, मची भगदड़
Sat, 16 Oct 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:11 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में विजयदशमी पर रामलीला मंचन के दौरान कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मारपीट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में रामलीला मंचन के दौरान दो पक्षों के बीच मंच पर चढ़े युवक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रामलीला मैदान में जमकर लात घूंसे चलने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। रामलीला मंच पर लाउड स्पीकर से पुलिस को आवाज लगाकर बुलाया गया। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद दोनों पक्षों को इधर-उधर किया गया। शनिवार को रामलीला कमेटी ने शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को गोवर्धन कस्बा के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन हो रहा था। इसी दौरान एक युवक शराब पीकर मंच पर बैठ गया। उसे वहां से हटाने के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्य को भेजा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
मारपीट से रामलीला मैदान में मची भगदड़
इसके बाद एक-दूसरे के समर्थक वहां पहुंच गए। जमकर लात घूंसे चले, मारपीट हुई। रामलीला देख रहे दर्शकों में भगदड़ मच गई। मंच पर लाउड स्पीकर से आवाज लगाकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाठियां फटकारीं, तब जाकर शरारती तत्व भागे। इसके बाद रामलीला संपूर्ण कर समापन किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आगरा: दुकान से 100 किलोग्राम चांदी की पायल उठा ले गए कारखाना संचालक, कर्मचारियों से की मारपीट
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने बताया कि एक शरारती युवक शराब पीकर रामलीला के मंच पर बैठ गया था, जिसे हटाया गया तो उसने विवाद कर दिया था, पुलिस बुलाकर बमुश्किल व्यवस्था को सुचारू किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।