फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory owners took away hundred kg silver anklets from the shop in Agra

आगरा: दुकान से 100 किलोग्राम चांदी की पायल उठा ले गए कारखाना संचालक, कर्मचारियों से की मारपीट

Sat, 16 Oct 2021 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरा, आगरा
अमर उजाला ब्यूरा, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 03:44 PM IST
सार

सराफा कारोबारी ने दो कारखाना संचालक पर दुकान से सौ किलोग्राम चांदी की पायल और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे लेनदेन का मामला बता रही है। 

विज्ञापन
Factory owners took away hundred kg silver anklets from the shop in Agra
चांदी की पायल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी बाजार में एक सराफ की दुकान से दो कारखाना संचालक सौ किलोग्राम चांदी की पायल और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उठा ले गए। आरोप है कि कर्मचारियों के विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित सराफ ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद सामने आया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गणपति टावर निवासी सभय प्रकाश की नमक मंडी स्थित श्रीजी मार्केट में चांदी की पायल की दुकान है। सभय प्रकाश का आरोप है कि शुक्रवार शाम को सात बजे वो दुकान पर नहीं थे। तभी बाजार के ही चांदी के तार का कारखाना के दो संचालक आठ-दस लोगों के साथ उनकी दुकान पर आए। उस समय कर्मचारी दिलीप शर्मा और अल्ताफ बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


कर्चमारियों से मारपीट का आरोप
कारखाना संचालक और उनके साथियों ने कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद सौ किलोग्राम चांदी की पायल और डीवीआर को कब्जे में ले लिया। इसे उठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी पर सभय प्रकाश दुकान पर आ गए। उन्होंने थाना कोतवाली में तहरीर दी। उनका कहना है कि चांदी की कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ में कारखाना संचालक से लेन-देन का विवाद सामने आया है। सभय प्रकाश के पास कई सराफ की चांदी रखी हुई थी। चांदी वापस लेने को लेकर विवाद हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed