{"_id":"62c9745aac956e1cbf141821","slug":"clash-between-bride-groom-and-bride-side-people-beat-up-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट और चले ईंट-पत्थर, थाने में पहुंचते ही बन गई बात, फिर हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट और चले ईंट-पत्थर, थाने में पहुंचते ही बन गई बात, फिर हुई शादी
Sat, 09 Jul 2022 05:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:58 PM IST
सार
बरात घर के दरवाजे पर पहुंची तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट के बाद ईंट पत्थर चले।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के नगला कीरत में शुक्रवार की रात दरवाजे पर बरात पहुंची तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि जुड़ने से पहले ही रिश्ता टूटने की नौबत आ गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट के बाद ईंट पत्थर चलने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत निवासी राकेश कुमार की पुत्री तनीशा की बरात शहर के मोहल्ला गाड़ीवान से आई थी। जब बरात दरवाजे पर पहुंची तो घराती और बराती पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्थरबाजी में राकेश कुमार सिर में चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। शनिवार को मामले में दोनों पक्ष के लोगों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद रस्में कराकर शादी संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन