फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Civil Pracharini sensation of indigenous bombs

नागरी प्रचारिणी में देसी बमों की सनसनी

Wed, 18 Mar 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
 नागरी प्रचारिणी की लाइब्रेरी के गेट पर मंगलवार को दर्जनभर से अधिक देसी बम मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद गोकुलपुरा चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों ने लापरवाही दिखाई। उच्च अफसरों को जानकारी नहीं दी। दरोगा ने पानी से भरी बाल्टी में बमों को डाल दिया। बम पर पत्थर भी मारा। गनीमत थी कि वह नहीं फटा।
विज्ञापन

नागरी प्रचारिणी सभा के प्रांगण स्थित पब्लिक लाइब्रेरी मंगलवार को बंद थी। गेट पर पेड़ के नीचे 15 देसी बम पड़े थे। दोपहर ढाई बजे कुछ लोगों ने जानकारी थाना लोहामंडी इंस्पेक्टर को दी। आधा घंटे बाद गोकुलपुरा चौकी इंचार्ज सन्नू लाल और चीता मोबाइल के दो सिपाही आ गए। दोनों सिपाही बाल्टी में पानी ले लाए। दरोगा ने बमों को उसमें डाल दिया। भीगे बमों को डिफ्यूज करने लगे। लाइब्रेरी के सामने स्थित पार्क में एक बम पर पत्थर से जोरदार प्रहार किया। इसके बाद बमों के ऊपर की सुतली काटने के लिए चाकू मंगवाया लेकिन सिपाहियों ने ऐसा करने से रोक दिया। सिपाही बमों को लेकर पुलिस चौकी आए। यहां बीडीएस सदस्यों ने पड़ताल की तो इनके अंदर बालू भरी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये किसी की शरारत है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अगर बम में बारूद होता तो....
नागरी प्रचारिणी परिसर में प्राइमरी स्कूल भी है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने बच्चों को वहां से गुजरने से नहीं रोका। पत्थर से बम पर प्रहार करते वक्त अगर विस्फोट हो जाता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed