फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic,WATER PROBLEM

अभियान: मधाऊ में प्यास बुझाने को नहीं पानी, गलियों में है जलभराव

Thu, 25 Jun 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
civic,WATER  PROBLEM
मैनपुरी। शहर से सटे गांवों को विकसित करने के लिए इन्हें नगर पालिका विस्तार में शामिल किया गया था। मधाऊ भी इसमें से एक है। पालिका की अनदेखी के चलते यहां विकास का पहिया नहीं घूम सका। हाल ये है कि यहां सड़कों पर जलभराव है और पेयजल आपूर्ति न होने के चलते लोगों के कंठ सूखे हैं।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड स्थित नगर पालिका का वार्ड नंबर 14 मधाऊ अव्यवस्था का दंश झेल रहा है। कहने को तो वार्ड अब शहर में शामिल हो चुका है, लेकिन हालात यहां गांव से भी बदतर हैं। बारिश के दौरान कच्ची गलियों में दलदल हो जाता है।
विज्ञापन

जलनिकासी के कोई इंतजाम न होने से घरों से निकलने वाला पानी भी आसपास ही भरा रहता है। वहीं दूसरी और प्यास बुझाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। यहां अब तक पाइपलाइन नहीं डाली जा सकी है। पूर्व में लगे हैंडपंप में से 11 खराब पड़े हुए हैं। कई बार लोगों ने यहां विकास कार्यों की मांग उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य के प्रस्ताव पालिका को भेजे जाते हैं। जल्द ही गलियों के प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद उन्हें पक्का कराया जाएगा। नए वार्ड होने के चलते अव्यवस्थाएं हैं। उन्हें सुधारने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
पुष्पा देवी, सभासद।
सभी वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए पालिका कार्य कर रही है। अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। नई आबादी क्षेत्र में भी जल्द ही कार्य कराए जाएंगे।

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
लोगों की बात
नगर पालिका में वार्ड शामिल हुआ तो उम्मीद जगी थी कि अब बेहतर सड़कें और पानी की व्यवस्था होगी। लेकिन अब तो हालात गांव से भी अधिक खराब हो चुके हैं।
भीमसेन।
लाख कोशिशों के बाद भी हमारे वार्ड की गलियों को पक्का नहीं कराया जा सका। इससे लोगों को परेशानी होती है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जगपाल।
कुछ गलियों में तो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। क्योंकि कच्ची गलियों में गहरे गड्ढे हैं। पालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए।
रूपलाल।
पालिका के चुनाव में जनता जवाब मांगेगी। आखिर हमारे साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। नए वार्डों में तो प्राथमिकता पर कार्य कराए जाने चाहिए।
उदयवीर सिंह।
हाईलाइर्ट्स
-16000 के करीब है मधाऊ वार्ड की आबादी
-5348 हैं वार्ड में मतदाता
-19 गलियों में नहीं हैं सड़क और नाली
-11 हैंडपंप पड़े हैं खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed