फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

फाइलों में ही गुम हो गया गांव-गांव मॉडल पार्क का सपना

Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
civic
16एमएनपी-33-मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत राज विभाग की लापरवाही की वजह से ‘गांव-गांव मॉडल पार्क’ का सपना फाइलों में गुम हो गया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन

शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ‘गांव-गांव मॉडल पार्क’ और ओपन जिम विकसित कराने के आदेश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जनवरी में जिले की सभी 552 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर मॉडल पार्क विकसित करने और ओपन जिम के लिए आदेश जारी किया था। ये कार्य पंचायत राज विभाग से कराया जाना था, इसके लिए अनुश्रवण की जिम्मेदारी भी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई थी। जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र में सात दिन में भूमि का चयन कर कार्य शुरू करने के लिए आदेशित किया गया था। छह माह बीतने पर भी कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
जिलाधिकारी के आदेश में साफ था कि भूमि के चयन से लेकर कार्य तक सभी जानकारी पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराई जानी है। जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निगरानी के निर्देश दिए गए थे। कार्य ग्राम पंचायत से होना था ऐसे में खुद ही पंचायत राज विभाग ही इसमें सर्वे-सर्वा था। इसके बाद भी न तो ग्राम पंचायतों को कोई अनुस्मारक जारी किया गया और न ही कोई कार्रवाई गई। इसके लिए पंचायत राज विभाग भी दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में मॉडल पार्क और जिम विकसित करने के लिए कहां लापरवाही हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई करने के साथ ही कार्य कराया जाएगा।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed