फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

31 जुलाई से 22 ग्राम पंचायतों में ठप हो सकती है पेयजल आपूर्ति

Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
civic
16एमएनपी-26-एक गांव में ग्रामीण पेयजल परियोजना के तहत बना अवर जलाशय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत राज विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों का भुगतना पड़ सकता है। ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 31 जुलाई तक भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए शासन ने पेयजल परियोजनाओं की स्थापना की। जिले की 22 ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल परियोजनाओं का करीब दो साल से बिजली ही जमा नहीं किया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाली आठ परियोजनाओं पर जहां 31.73 लाख रुपये का बिल बकाया है तो विद्युत वितरण खंड तृतीय के तहत आने वाली 14 पेयजल परियोजनाओं पर 36.56 लाख रुपये का। कुल 22 परियोजनाओं पर कुल 68.29 लाख का बिल बकाया है। लगातार पत्र भेजने के बाद भी जब बिल जमा नहीं हुआ तो अब बिजली विभाग ने विच्छेदन का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 31 जुलाई तक भुगतान न होने पर सभी पेयजल परियोजनाओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इससे गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होना तय है। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की ही होगी।
विज्ञापन

दस हजार परिवार होंगे प्रभावित
ग्राम पंचायतों में संचालित 22 पेयजल परियोजनाओं के बंद हो जाने से लगभग दस हजार परिवार प्रभावित होंगे। इन लोगों के लिए पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो जाएगा। पंचायत राज विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में ठप होगी पेयजल आपूर्ति
बिल जमा न करने वाली 22 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में बरनाहल, कोसमा हिनूद, कोसमा मुसलमीन, नौनेर, अकबरपुर औंछा, चीतई, मदन, छाछा, जोत, किशनी और पुडऱी शामिल हैं। इन परियोजनाओं में किसी परियोजना के दो तो किसी के तीन विद्युत कनेक्शन स्वीकृत हैं।

ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं पर लंबे समय से बिजली बिल की बकाएदारी चल रही है। पंचायत राज विभाग को कई बार सूचित भी किया गया। अब बिजली बिल जमा कराने के लिए 31 जुलाई तक का मौका दिया गया है। इसके बाद विभाग के सामने कनेक्शन काटने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।
जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed