फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, agitation

कम नामांकन पर नोटिस के विरोध में उतरे शिक्षक

Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic, agitation
स्काउट गाइड भवन में बैठक के बाद निकलते प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन सत्र में कम नामांकन करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके विरोध में शिक्षक खड़े होने लगे हैं। बुधवार को स्काउट गाइड परिसर में आयोजित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन की बैठक में ये मुद्दा खूब गूंजा। सभी ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि 10 से कम नामांकन पर शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा रहा है, जो शिक्षकों का उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां प्रयास के बाद भी नए नामांकन नहीं हो रहे हैं। इसमें शिक्षकों की कोई गलती नहीं है। उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा ने कहा कि गांवों में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं, विभाग इन्हें बंद कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लेकिन लगातार नए नामांकन के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन इस आदेश का पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में सुनील कुमार को जिला सलाहकार और शिवेंद्र यादव को संगठन मंत्री चुना गया। उमेश यादव, शिव कुमार यादव, अमित दुबे, कप्तान सिंह, साकेत चौहान, हरिओम द्रविड़, अजीत सिंह, विक्रम धाकरे, अरविंद यादव, आलोक यादव, रामबरन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed