फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City players to showcase their skills in 11 sports at Agra Club starting July 13.

Agra News: आगरा क्लब में 13 जुलाई से 11 खेलों में दम दिखाएंगे शहर के खिलाड़ी

Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
City players to showcase their skills in 11 sports at Agra Club starting July 13.
आगरा। आगरा क्लब लिमिटेड की ओर से 13 जुलाई से 14 अगस्त तक आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा-2026 का आयोजन किया जाएगा। करीब एक महीने तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में तैराकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, पिकलबाल और स्क्वैश समेत 11 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि कई स्पर्धाओं में आगरा क्लब के सदस्यों के साथ शहर के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

फिएस्टा का उद्घाटन 13 जुलाई को दोपहर तीन बजे आगरा क्लब के चिल्ड्रन पार्क में होगा, जबकि समापन समारोह 14 अगस्त को किया जाएगा। पंजीकरण 9 जुलाई से शुरू हो गए हैं। प्रत्येक खेल के लिए अलग-अलग अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक एवं डायरेक्टर स्पोर्ट्स ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार और ऑनरेरी सेक्रेटरी राहुल पालीवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि एक भावना, अनेक खेल, असीमित जुनून की थीम पर आयोजित यह स्पोर्ट्स फिएस्टा खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्सव होगा।
विज्ञापन


11 खेलों में होगा मुकाबला
फिएस्टा में स्विमिंग, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, गोल्फ, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटसल, पिकलबाल, बॉक्स क्रिकेट, स्क्वैश और फिटनेस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्विमिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, फुटसल, पिकलबाल और स्क्वैश जैसी स्पर्धाओं में शहर के अन्य खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे, जबकि बिलियर्ड्स, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट और फिटनेस प्रतियोगिताएं क्लब सदस्यों तक सीमित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
आगरा में वर्षभर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, लेकिन एक ही आयोजन में इतनी विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन कम ही देखने को मिलता है। ऐसे में शहर के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने के साथ भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।


पूरी प्रबंधन टीम तैयारियों में जुटी
आगरा क्लब के प्रेसिडेंट शशि नागेंद्र प्रताप (आईएएस), डायरेक्टर स्पोर्ट्स ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर फाइनेंस आजाद भगत सिंह (पीसीएस) सहित क्लब की पूरी प्रबंधन टीम आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed