फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   china

चीन की आर्थिक रूप से कमर तोड़े सरकार

Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
china
30एमएनपी-30-चाइनीज एप को अपने मोबाइल से हटाते युवा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने की जरूरत है। देश हित में सरकार जो भी निर्णय लेगी उसका स्वागत किया जाएगा। देशहित से बढ़कर कोई हित नहीं हो सकता। सरकार द्वारा चीनी एप पर लगाए गए प्रतिबंध के निर्णय का ऐसा कुछ कहकर ही लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

देश की सीमा पर चीन द्वारा की गई हिंसक झड़प के बाद लोगों में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने टिकटॉक सहित चीन के 59 एप पर रोक लगा दी है। सरकार द्वारा चीनी एप पर लगाए गए प्रतिबंधों का लोगों ने स्वागत किया है। टिकटॉक के दीवाने बने युवाओं ने सामूहिक रूप से टिकटॉक सहित अपने मोबाइलों में प्रयोग किए जा रहे चीनी ऐप को डिलीट कर दिया है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एकत्रित हुए रोमित अरोरा, प्रदीप कुमार कश्यप, अमित कुमार कश्यप, दीपू गुप्ता ने अपने मोबाइलों से चीनी एप हटाया व दूसरों को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

कमजोर करो तो जड़ से करो
चीन को कमजोर करो तो जड़ से करो। सरकार प्रतिबंध लगाए लेकिन हम भी चाइनीज सामान का पूरी तरह बहिष्कार करें। स्वदेशी अपनाकर देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपना भरपूर योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल
जैसे को तैसा वाला दें जवाब
चीन अपनी आदतों से बाज आने वाला नहीं है। देश के जांबाज सैनिक चीन की नापाक हरकत के कारण शहादत दे चुके हैं। सरकार के निर्णय का स्वागत करके हमको चीनी ऐपों और सामान का बहिष्कार करना ही होगा।
संजीव मिश्रा वैद्य, अवधनगर
देश हित में आगे आएं युवा
युवा देश की तकदीर होते हैं। युवाओं को चाहिए देश हित में आगे आएं। अपने मोबाइल से चीनी ऐप को खुद डिलीट करके अपने साथियों से भी कराएं। चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए एकजुटता का परिचय दें।

अभिषेक तोमर, पेट्रोल पंप संचालक
किसी देश के विकास के लिए आर्थिक मजबूती जरूरी है। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने केे लिए स्वदेशी अपनाकर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें। चीनी ऐपों को डिलीट करके देश भक्ति को बढ़ावा दें।
विनय गुप्ता, कोल्ड स्टोर मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed