{"_id":"6262e79cf201ac1851430f7e","slug":"child-line-stopped-child-marriage-of-two-girls-kasganj-news-agr5310561154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन ने दो बालिकाओं रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन ने दो बालिकाओं रुकवाया बाल विवाह
विज्ञापन
कासगंज। बाल विवाह कानूनी अपराध है। इसके बाद भी लोग बाल विवाह करने से बाज नहीं आते। चाइल्ड लाइन ने जिले में ऐसे ही दो बाल विवाह को रुकवा दिया। साथ ही बाल विवाह कराने वाले परिजन को भविष्य में बाल विवाह करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। टीमों के पहुंचने से खलबली मच गई।
परिजन ने अपनी 11 साल की बेटी की शादी तय कर दी। बृहस्पतिवार को उसकी शादी होनी थी। बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने गांव में पहुंचकर बालिका की शादी रुकवा दी। इसी तरह सहावर के खितौली में एक 16 वर्षीय बालिका की बृहस्पतिवार को शादी होने जा रही थी। बरात आ चुकी थी। सूचना पर वहां भी टीम पहुंच गई और बालिका की शादी रुकवा दी। इसके साथ ही परिजन को कार्रवाई की चेतावनी दी।
चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर हरिओम वर्मा ने बताया कि रहमतपुर एवं खितौली में बाल विवाह की सूचना मिलने पर कोआर्डीनेटर प्रमोद कुमार के माध्यम से गांवों में टीम को भेजकर बाल विवाह रुकवा दिए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी नाबालिग बेेटे या बेटी की शादी न करें। ऐसा करना अपराध है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो टीम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।