{"_id":"5cd69d60bdec22073073d7b5","slug":"child-labor-in-the-government-school-of-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी दुपहरी मासूम बच्चों के पीठ पर लादा 'सरकारी बोझ', वीडियो वायरल होने से मचा हड़ंकप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी दुपहरी मासूम बच्चों के पीठ पर लादा 'सरकारी बोझ', वीडियो वायरल होने से मचा हड़ंकप
Sat, 11 May 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
जूतों से भरे बोरे ढोते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जहां एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों का चलना दूभर है, वहीं फिरोजाबाद में सरकारी महकमे के लोग इस भीषण गर्मी में मासूम बच्चों से काम करवा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ स्कूली बच्चे बोरियां ढोते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंडला का बताया जा रहा है। तेज धूप में स्कूली बच्चों की पीठ और सिर पर जूतों से भरे बोरे लादे जा रहे हैं। इन बोरों को बच्चे ढो रहे हैं। बताया जाता है कि जिस समय बच्चे बोरे ले जा रहे थे, उस समय शिक्षा विभाग के अफसर वहां मौजूद थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार टूंडला न्याय पंचायत से कुछ दूरी पर बने विद्यालय के भवन में बच्चों से जूतों के बोरे रखवाए गए हैं। वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब विभाग के अफसर अपना अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं।