फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child died due to current flowing in transfer net installed at colony gate while mother got burnt In Agra

UP: लापरवाही के करंट ने बुझा दिया चिराग, स्कूल से लौटा था घर; कॉलोनी के गेट पर ट्रांसफर की जाली में चिपक गया

Thu, 11 Jul 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

ताजनगरी में लापरवाही के करंट ने घर का चिराग बुझा दिया। वह स्कूल से लौटकर घर आ रहा था। कॉलोनी के गेट पर ट्रांसफर की जाली करंट आ रहा था। छुआ तो चिपक गया। 

विज्ञापन
child died due to current flowing in transfer net installed at colony gate while mother got burnt In Agra
करंट लगने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को लापरवाही ने आठ साल के बच्चे की जान ले ली। वह इकलौता बेटा था। स्कूल से लौटते समय कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफर की सुरक्षा जाली में आए करंट की चपेट में आ गया। बेटे के घर नहीं आने पर तलाश करती आई मां को भी करंट लग गया। दोनों को कॉलोनी के लोगों ने अलग किया। 

विज्ञापन


तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। रात 8 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने। घटना से मां का हाल बेहाल है। लोग हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन

घटना सिंकदरा थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉलोनी की है। कॉलोनी निवासी सुनील कुमार आवास विकास परिषद में सुरक्षाकर्मी हैं। वह मूलरूप से मथुरा के रहने वाले हैं। 5 साल पहले ही कॉलोनी में आए थे। उनका बेटा वारिस एक स्कूल में कक्षा 1 का छात्र था। वह वैन से स्कूल जाता था। परिजन ने बताया कि वारिस दोपहर में 2 बजे आता था। वैन चालक उसे काॅलोनी के गेट पर उतार जाता था।
 

बुधवार को वह स्कूल गया था। 2 बजे तक घर नहीं आया। इस पर मां तुलसा देवी ने चालक को फोन किया। उसने बताया कि वह गेट पर उतारकर आया है। इस पर मां ने तलाश की। बेटा कहीं नहीं मिला। शाम 4 बजे वह कॉलोनी के गेट पर आईं। उन्होंने बेटे को पड़ा देखा। उन्होंने उठाने की कोशिश की तो उन्हेंं भी करंट लग गया। इस पर कॉलोनी के लोग आ गए। दोनों को डंडे से अलग किया गया।
 
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर के किनारे लोहे की जाली भी लगी है। बारिश के कारण जाली में करंट आ रहा था। वारिस पैदल घर आ रहा था। इस दौरान उसका हाथ ट्रांसफार्मर की जाली में लग गया, जिसमें करंट आने से वह चिपक गया। बच्चे की मौत की सूचना पर कॉलोनी के लोग जुट गए। 
 

उन्होंने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। विभाग के अधिकारियों के नहीं आने से नाराज परिजन ने शव नहीं ले जाने दिया। पुलिस से भी तकरार हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। पीड़ित परिवार को मुआवजे की भी मांग की।

मामले में अधिशासी अभियंता सिकंदरा अजय कुमार ने बताया के ट्रांसफार्मर की जाली (चैंबर) में करंट नहीं आ रहा था। संभव है कि बच्चे ने खेल-खेल में अंदर हाथ डाल दिया होगा। जिससे करंट लगने से उसकी जान चली गई। हालांकि जांच की जा रही है।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि करंट से बच्चे की मौत होना बताया गया है। ट्रांसफार्मर की जाली से करंट लगा है। मामले में परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करेंगे। रात करीबन 8 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मां हुई बेहोश, लाल को करती रही याद

सुनील के दो बच्चे थे। इनमें बेटी आस्था हैं। वह कक्षा दो में पढ़ती है। बेटा वारिस कक्षा 1 में पढ़ रहा था। बेटे की मौत से पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मां तुलसा देवी का बुरा हाल है। वह रोते-रोते बेहोश हो गईं। बेटे के शव से लिपटकर रोये जा रही थीं। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे थे। घटना से कॉलोनी के लोगों में भी गुस्सा था। वह एक ही बात बोल रहे थे कि लापरवाही ने परिवार का वारिस मिटा दिया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed