फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chikan posk infection in village chineya

चिनेया गांव में कई लोग चिकिनपॉक्स की चपेट में

Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
chikan posk infection in village chineya
14एमएनपी-44-कुसमरा के गांव चिनेया में चिकनपॉक्स के मरीजों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। किशनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मदनापुर गपचरिया के चिनेया गांव में 10 से लोग छोटा चेचक (चिकनपॉक्स) से पीड़ित हैं। इलाज नहीं होने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है। जागरुकता के अभाव में लोग पुरानी परंपरा के अनुसार पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

पंद्रह दिन पूर्व गांव का एक युवक रिश्तेदारी से वापस गांव आया। दूसरे दिन उसे चेचक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गांव में लगभग एक दर्जन लोग इस बीमारी की चपेट में आ गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची एवं कुछ लोगों को पीड़ित व्यक्ति के इलाज के संबंध में जानकारी दी गई। दवाई उपलब्ध कराई गयी। टीम ने बताया गांव में ललित (22), सुनीता (13), सूरज (16) , सलोनी (15), नितिन (पांच), सोनी (14), मुकेश (13), सुमित (15), नम्रता (11) और मनोहर (8) चेचक बीमारी से ग्रसित हैं। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को सार्वजनिक जगह पर नहीं जाने, उसे अलग साफ कक्ष में रखने, पीड़ित व्यक्ति के कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। पर लोग इसे नहीं मान रहे हैं। जागरुकता के अभाव में लोग पुराने तरीके से के अनुसार इलाज कर रहे हैं। इसे छोटी माता के रूप में मान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इससे रोगी कमजोर होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. शरद यादव, गौरव कुमार, अजय सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह बीमारी वाइरस के कारण फैलती है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार के टीके की आपूर्ति नहीं की गई है। पीड़ित लोगों को इलाज कराना चाहिए। सावधानी भी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय भदौरिया, सीएचसी प्रभारी किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed