फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will visit to Mathura before Krishna Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले मथुरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 15 Jul 2019 01:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will visit to Mathura before Krishna Janmashtami
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले भगवान कृष्ण की जन्म और लीला भूमि आ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रज विकास से जुड़ी 257 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास उन्हें करना है। संभावना है कि वृंदावन के सौभरि वन में भी पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन


ब्रज में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर तेजी से अमल में लाने के लिए योगी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री की रुचि भी ब्रज तीर्थ के विकास को लेकर है। हाल ही में उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ ब्रज विकास की परियोजनाओं को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्यता से मनाए जाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। 
विज्ञापन


संकेत यह भी मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री का जल्द ही ब्रज भ्रमण हो सकता है। वे यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा वृंदावन में 400 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े पार्क सौभरि वन में पौधरोपण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संभावना को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से भी अधिकारी मथुरा परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारी भी तैयारियों में जुटे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन का ध्यान सौभरि वन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed