फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister will launch agra logo

आगरा के लोगो वाले साइनेज लांच करेंगे मुख्यमंत्री

Fri, 18 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 18 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
chief minister will launch agra logo
आगरा का लोगो सात महीनों के बाद किसी सार्वजनिक स्थान पर नजर आएगा। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा को ब्रांड बनाने की कवायद में लोगो का अनावरण किया था, लेकिन वह सरकारी कामकाज, प्रचार में प्रयोग नहीं किया गया। अमर उजाला ने लोगो की उपेक्षा पर खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद यूपी टूरिज्म ने तय किया है कि शहर की नई प्रचार सामग्री और साइनेज पर लोगो नजर आएगा। 19 सितंबर को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ही साइनेज का उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म ने शहर के एतिहासिक स्थानों पर आगरा के लोगो वाले टैग लगाने का फैसला किया है। इन टैग के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ताज नेचर वॉक में ही जर्सी के लांच के साथ साइनेज का भी अनावरण कराया जाएगा। यूपी टूरिज्म में विश्वकर्मा जयंती के अवकाश के दिन भी कामकाज होता रहा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, गांधी स्मारक, मोती लाल नेहरू स्मारक, मुख्य डाकघर, जिला न्यायालय, नागरी प्रचारिणी सभा, पंचकुइयां कब्रिस्तान, कोठी मीना बाजार, नोट जलाने की चिमनी स्टेट बैंक छीपीटोला, जोंस पब्लिक लाइब्रेरी, शहीद ए सालिस की मजार, हुजूरी भवन पीपल मंडी, दारा शिकोह की लाइब्रेरी, आगरा कैनाल की गोदी, नजीर अकबराबादी की मजार, क्वींस मैरी लाइब्रेरी सदर, सेंट जोंस कालेज, गुरूद्वारा श्री दुख निवारण साहिब लोहामंडी आदि जगहों के ब्योरे के साथ साइनेज और होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी गेट पर जोर, पश्चिमी गेट पर सन्नाटा
मुख्यमंत्री के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए ताजगंज प्रोजेक्ट का काम पूर्वी गेट पर तो तेजी से किया जा रहा है, जबकि पश्चिमी गेट पर मजदूर हटा लिए गए हैं। शिल्पग्राम से लेकर ताज नेचर वॉक के बीच में ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत होने वाले सभी कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शहर में दो घंटे रुकेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को आगरा आ रहे हैं। वे करीब दो घंटे शहर में रहेंगे। गुरुवार को अधिकारियों ने एयरपोर्ट से ताज नेचर वाक तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

लखनऊ से जारी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शनिवार शाम करीब 4.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय वायुयान से उतरेंगे। पांच बजे ताज नेचर वाक पहुंचेंगे। वहां दिल्ली डेमो फुटबाल क्लब की जर्सी का अनावरण करेंगे। ताज नेचर वाक में वे करीब साढ़े छह बजे तक रुकेंगे और 6.45 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। इस बीच वे ताजगंज प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुवार को एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज नेचर वाक तक मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में फुटबाल जगत और राजनीति के क्षेत्र के तमाम बडे़ लोगों के आने की उम्मीद है। उधर, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल भी हो सकता है। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया है। कार्यक्रम में परिवर्तन के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed